Jwala

Express News

इंदौर

नगर निगम उद्यान विभाग के सहायक अधीक्षक के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा

नगर निगम उद्यान विभाग के सहायक अधीक्षक के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा

72017062025150117whatsapp-image-2025-06-17-at-93659-am_1750133528.webp

इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है।

एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ अधिकारी के पहुंचने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी।

ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव ने बताया कि पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। अभी तक गुलमोहर कॉलोनी में 28.60 लाख कीमत के दो प्लॉट, 42 लाख कीमत का दो मंजिला मकान, 25 लाख की पॉलिसी, 20 लाख का सोना और करीब एक लाख कैश मिले हैं। अभी सर्च जारी है और सोने का मूल्यांकन होना बाकी है।

यादव ने कहा- पाटिल मस्टरकर्मी भर्ती हुए थे। 20 साल की नौकरी में वेतन से आय का अनुमान करीब 15 लाख रुपए का है और 1.85 करोड़ रुपए खर्च करना पाया गया है। इनके पास नगर निगम इंदौर की उद्यानिकी विभाग का प्रभार है, जिसमें पौधों की खरीदी में 4 करोड़ रुपए का घोटाला संबंधी शिकायत मिली थी।

ईओडब्ल्यू की टीम नगर निगम के कार्यालय पर भी पहुंची है।

ईओडब्ल्यू की टीम नगर निगम के कार्यालय पर भी पहुंची है।

NRI सम्मेलन में पेड़-पौधों, गमलों की खरीदी में भ्रष्टाचार

पवन सिंघल (डीएसपी) ने बताया कि चेतन पाटिल के बारे में आय से अधिक संपत्ति और एनआरआई सम्मेलन में पेड़-पौधे, गमले आदि की खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। इसमें मजबूत साक्ष्य मिलने के बाद केस दर्ज किया गया था। मामले में कोर्ट द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया था। इस पर उसके गुलमोहर कॉलोनी निवास और नगर निगम उद्यान विभाग में छानबीन की गई।

दस्तावेजों में 2 करोड़ के पेड़-पौधे गमले खरीदना बताए गए हैं। इसमें काफी वित्तीय गड़बड़ियां मिली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब ये खरीदी की गई थी, तब पाटिल प्रभारी उद्यान अधिकारी था और अभी सहायक उद्यान अधिकारी के पद पर है।

इससे संबंधित 5 फाइलें जब्त की है, जबकि अन्य फाइलों की जांच चल रही है। पाटिल पहले मस्टरकर्मी था और उसकी अर्जित आय 15 लाख है लेकिन घर पर हुई छापेमारी में पौने दो करोड़ की संपत्ति पाई गई।

घर में दस्तावेज खंगाल रही टीम ईओडब्ल्यू की एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसमें बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा पूंजी, एफडी, इन्वेस्टमेंट सहित कई बिंदुओं पर टीम जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, ईओडब्ल्यू को इनपुट मिले थे कि बीते सालों में पाटिल ने खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की। इंदौर के बाहर भी प्रॉपर्टी होने की सूचना है। उधर, एक टीम निगम के उनके ऑफिस के दस्तावेजों की छानबीन करेगी। इसमें पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि को जानकारी जुटाई जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.