Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

पति ने जुएं में हारकर पत्नी को सौंपा दोस्त को, गैंगरेप का मामला दर्ज – इंदौर में सनसनी

धार निवासी पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच जारी

88323062025132650rape-logo-1_1750683952.webp

रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, इंदौर

इंदौर। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति जुएं में हार गया था और इसके बाद उसने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के हवाले कर जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। यह गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने इंदौर के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

RO. NO 13910/80

पीड़िता मूलतः राजस्थान की रहने वाली है और उसकी शादी धार जिले के एक युवक से हुई है। वह धार में अपने पति के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से जुआ खेलने का आदी है। कुछ दिन पहले जुएं के दौरान वह अपने दोस्त अभिमन्यु से हार गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को अभिमन्यु के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

महिला ने बताया कि उसके विरोध के बावजूद पति ने उसे जबरन अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। आरोपी दोस्त ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, यह घटना एक बार की नहीं बल्कि इसके बाद से लगातार उत्पीड़न जारी रहा। परेशान होकर महिला ने अंततः सोमवार को परिजनों के साथ इंदौर पहुंचकर अपने वकील की मदद से महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला धार पुलिस को सौंप दिया है, जो आगे की जांच करेगी।

हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि महिला ने अपनी शिकायत में "जुएं में हारने" की बात स्पष्ट रूप से नहीं लिखवाई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला पैसों के लेन-देन और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की सघनता से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल दोनों आरोपियों पर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.