Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर में प्रेमी युगल ने जहर खाया, दोनों की मौत

इंदौर में प्रेमी युगल ने जहर खाया, दोनों की मौत

66730052025141544hqdefault.jpg

इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां लड़की आयुषी (20) की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक कपिल (25) की हालत गंभीर थी, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद भंवरकुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

युवक के भाई का दावा, शादी को लेकर विवाद था कारण

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, मृतक आयुषी तेजपुर गड़बड़ी की रहने वाली थी और कपिल ऑटो रिक्शा चलाता था। कपिल के भाई राहुल ने बताया कि कपिल ने रात करीब 10 बजे फोन कर कहा कि आयुषी उसके साथ है और वे उससे मिलना चाहते हैं। जब दोनों राहुल के पास पहुंचे तो कपिल ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। राहुल ने पहले उनकी बात पर भरोसा नहीं किया और आयुषी के परिवार से संपर्क करने को कहा।

एक प्रेमी युगल ने गुरुवार रात जहर खा लिया, शुक्रवार युवक की भी मौत हो गई।
एक प्रेमी युगल ने गुरुवार रात जहर खा लिया, शुक्रवार युवक की भी मौत हो गई।

अस्पताल में हुई मौतें, युवक-युवती की तबीयत बिगड़ी थी

कपिल और आयुषी ऑटो रिक्शा से निकले थे, लेकिन राहुल ने दूसरी ऑटो रिक्शा लेकर उनका पीछा किया और देव गुड़िया के पास रोक लिया। दोनों की तबीयत खराब थी, इसलिए उन्हें एमवाय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आयुषी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि कपिल की हालत गंभीर थी। शुक्रवार सुबह कपिल की भी मौत हो गई।

आयुषी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
आयुषी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

अस्पताल में परिवारों के बीच विवाद

आयुषी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। वहां कपिल के साथ झूमाझटकी हुई, जिसे अस्पताल के स्टाफ ने रोक दिया। इसके बाद आयुषी के परिवार ने उसका मोबाइल लेकर वहां से चले गए।

शादी को लेकर मांगे गए 3 लाख रुपए

कपिल के भाई राहुल का दावा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आयुषी की मां इस बात से सहमत नहीं थी। शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। राहुल ने बताया कि आयुषी के परिवार ने शादी के लिए 3 लाख रुपए की मांग की थी, जिसे कपिल और आयुषी पूरा नहीं कर सके।

परिवार ने इन आरोपों को खारिज किया

आयुषी के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि आयुषी महावीर अस्पताल द्वारकापुरी में नर्स का काम करती थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद कपिल ने जबरदस्ती उसे ऑटो रिक्शा में बैठाकर कहीं ले गया। करीब रात 8 बजे तक आयुषी घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद था। परिवार ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अंकित ने आरोप लगाया कि कपिल ने आयुषी का अपहरण किया, मारपीट की और जहर पिलाया।

आयुषी के पिता कपड़ा मार्केट में काम करते हैं, उसकी एक बहन महावीर अस्पताल में नर्स है और सबसे छोटी बहन पढ़ाई कर रही है।

परिवार ने साफ कहा कि शादी को लेकर कोई मांग नहीं की गई। आयुषी और कपिल के घरों के बीच सिर्फ चार गली की दूरी है। गुरुवार को जब कपिल के साथ आयुषी गई तो परिवार को पता चला कि दोनों की दोस्ती है, लेकिन शादी की कोई बात नहीं हुई।

पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट नहीं मिला

 

एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की मौत की जांच जारी है। अभी तक किसी सुसाइड नोट का पता नहीं चला है। दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.