Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

सोनम-मुस्कान के पुतले जलाने पर हाईकोर्ट की रोक:दशहरे पर इंदौर में 11 महिलाओं के पुतले शूर्पणखा का प्रतीक बताकर जलाए जाने थे

सोनम-मुस्कान के पुतले जलाने पर हाईकोर्ट की रोक:दशहरे पर इंदौर में 11 महिलाओं के पुतले शूर्पणखा का प्रतीक बताकर जलाए जाने थे

80327092025150139comp-74_1758955799.webp

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दशहरा पर्व पर इंदौर में हत्या और अपराध से जुड़ी 11 महिलाओं के पुतले शूर्पणखा के प्रतीक के तौर पर जलाने पर शनिवार को रोक लगा दी।

इन महिलाओं में पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी मुख्य है। इसके अलावा, आगरा के नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का नाम है। मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।

इंदौर में पौरुष संस्था ने दशहरा पर इनका पुतना दहन करने का आयोजन किया था। लेकिन सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने इस मामले में 25 सितंबर को हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। मां का कहना था कि कोर्ट ने अभी उसे दोषी नहीं ठहराया है। इसलिए इस आयोजन को रोका जाए।

कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना लोकतांत्रिक रूप से पूरी तरह से अस्वीकार्य होगा। कोर्ट के आदेश की कॉपी शनिवार को सामने आई। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा-

QuoteImage

भले ही किसी पर आपराधिक केस हो, लेकिन उसका पुतला जलाना, उसकी छवि को सार्वजनिक रूप से नुकसान पहुंचाना, संविधान और कानून के खिलाफ है।

QuoteImage

पौरुष नाम की संस्था ने की थी दहन की तैयारी पौरुष संस्था ने सोनम समेत 11 चेहरों वाला पुतला भी बनवाया है। इस पर सोनम के परिवार, खासतौर पर उसके भाई गोविंद और रघुवंशी समाज ने भी आपत्ति जताई थी। गोविंद ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा से बुधवार को शिकायत करते हुए आयोजन रोकने की मांग की थी।

दूसरी तरफ रघुवंशी समाज ने सार्वजनिक मंचों पर बुराई को दर्शाने के लिए 'रघुवंशी' शब्द के प्रयोग पर एतराज किया।

कोर्ट को आदेश के बाद कहा- पुतला दहन नहीं होगा वहीं, संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा का कहना था कि यह किसी महिला का अपमान नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने कहा कि मैं और हमारी संस्था पौरुष कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। अब जब रोक लग गई है तो यह पुतला दहन नहीं किया जा सकेगा।

पौरुष संस्था ने आयोजन का पोस्टर भी जारी किया था।

पौरुष संस्था ने आयोजन का पोस्टर भी जारी किया था।

भाई गोविंद का तर्क- सोनम पर अभी केस चल रहा सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का कहना है कि सोनम पर मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। उसे दोषी नहीं ठहराया गया है। ऐसे में उसका चेहरा सार्वजनिक रूप से पुतले में लगाना गलत है। यह मानसिक उत्पीड़न जैसा है। गोविंद ने यह भी कहा कि यह आयोजन कानून के खिलाफ है। इससे सोनम की छवि को बिना वजह खराब किया जा रहा है।

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद शुरू में गोविंद ने राजा के परिवार से सहानुभूति जताई थी। यहां तक कि राजा की मां से मिलकर रोते हुए माफी भी मांगी थी। कहा था कि वह अपनी बहन को सजा दिलवाने में मदद करेगा। हालांकि, अब गोविंद का रुख बदल गया है। अब वह शिलॉन्ग कोर्ट में सोनम की जमानत की कोशिश कर रहा है।

राजा का भाई बोला-सोनम के परिवार को पछतावा नहीं हाईकोर्ट निर्णय के बाद राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का बयान सामने आया है। विपिन ने कहा है कि हम हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं। सोनम की मां ने उसका पुतला न जलाए जाने की याचिका लगाई है।

सोनम के परिवार का मानना है कि सोनम का पुतला जलने पर पूरे परिवार की बदनामी होगी। सोनम का परिवार भी पल–पल पलटता है। ऐसे में पब्लिक को भी भरोसा हो रहा है कि साेनम सही थी। सोनम के परिवार को अब तक कोई पछतावा नहीं है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.