राजिम कुंभ में नन्हे रुद्र की याददाश्त ने सबको किया हैरान
राजिम। कुंभ कल्प मेले में प्रतिदिन आस्था के साथ-साथ प्रतिभा के भी अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को अपनी मां पायल शर्मा के साथ राजिम कुंभ मेले में पहुंचे 6 वर्षीय प्रतिभाशाली बालक रुद्र शर्मा ने अपनी असाधारण याददाश्त और ज्ञान से सभी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में रुद्र के पास जितनी जानकारी है, उतनी कई बार बड़े भी नहीं रख पाते। जहां लोग सुनी बातों को जल्दी भूल जाते हैं, वहीं रुद्र एक बार सुनकर ही सब कुछ कंठस्थ कर लेता है। मीडिया सेंटर में बातचीत के दौरान मां द्वारा पूछे गए सवालों का रुद्र ने बिना रुके सटीक जवाब दिया।रुद्र को प्रदेश और देश की समसामयिक गतिविधियों की जानकारी है। वह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, आईएएस-आईपीएस के शीर्ष अधिकारियों, प्रसिद्ध लेखकों के नाम सहजता से बता देता है। इसके अलावा उसने मीर अली मीर का प्रसिद्ध गीत “नंदा जही का रे…” गाकर सुनाया। वह संस्कृत के श्लोक और फर्राटेदार अंग्रेजी भी धाराप्रवाह बोलता है।मां पायल शर्मा ने बताया कि रुद्र की प्रतिभा पांच साल की उम्र से ही दिखाई देने लगी थी। वह वर्तमान में कक्षा पहली का छात्र है। उसे मुनगा भाजी खाना बहुत पसंद है। उसकी दिनचर्या भी अनुशासित है—रात 9 बजे सोना और सुबह 7 बजे उठकर स्कूल के लिए तैयार होना। खास बात यह है कि रुद्र मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाए हुए है। वह किताबें पढ़ता है और मां द्वारा सिखाई गई बातें एक ही बार में याद कर लेता है।
अपनी प्रतिभा के चलते रुद्र को अब तक राजनांदगांव की रानी, रानी दुर्गावती सम्मान, गोंडवाना समाज का वीर नारायण सम्मान और आर्य रत्न सम्मान जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।
कलेक्टर बनने का सपना ..
मां बताती हैं कि रुद्र बड़े होकर जो भी बनना चाहे, उसमें उसे पूरा सहयोग मिलेगा। फिलहाल रुद्र का सपना कलेक्टर बनने का है। जब उससे राजिम कुंभ कल्प के बारे में पूछा गया तो उसने कहा,
“यह भगवान राजीवलोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव की धरती है, मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।”
मां के डांटने से जुड़े सवाल पर मासूम रुद्र ने मुस्कुराते हुए कहा,
“मां तो मां होती है, थोड़ी देर के लिए रूठ जाती है, फिर प्यार और दुलार भी देती है।”
राजिम कुंभ में नन्हे रुद्र की यह प्रतिभा लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.