डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे पेट्रोलिंग
रात में पदयात्रियों के कपड़ों और बैग पर लगाए जा रहे रेडियम स्टिकर, सर्विस रोड पर बनाया अलग मार्ग; तीन पालियों में पुलिस बल तैनात
दुर्ग। शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। ऐसे में रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, पदयात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर की गई इस व्यवस्था के तहत पदयात्रियों की दृश्यता बढ़ाने, उनके लिए पृथक मार्ग उपलब्ध कराने और प्रमुख स्थानों पर यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
-पदयात्रियों के कपड़ों और बैग पर लगाए जा रहे रेडियम स्टिकर
रात्रि के समय पदयात्रियों को सड़क पर सुरक्षित रखने के लिए उनके कपड़ों और बैग पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को अंधेरे में भी पदयात्री दूर से दिखाई दे सकेंगे और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। यातायात पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
-पदयात्रियों के लिए बनाया गया पृथक सुरक्षित मार्ग
पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां सर्विस रोड उपलब्ध है, वहां उसे पदयात्रियों के आवागमन के लिए अलग किया गया है। जिन स्थानों पर सर्विस रोड उपलब्ध नहीं है, वहां बांस-बल्ली और कॉशनरी टेप लगाकर सुरक्षित मार्ग तैयार किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पदयात्रियों और वाहनों के बीच टकराव की आशंका को कम करना तथा श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग से सुरक्षित निकालना है।
-कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे पेट्रोलिंग
पदयात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखने के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग वाहन पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को सड़क के किनारे निर्धारित मार्ग पर चलने और यातायात सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। मार्ग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
-पावर हाउस चौक और जेल तिराहा पर विशेष व्यवस्था
रूट डायवर्जन की जानकारी देने और पदयात्रियों को निर्धारित मार्ग पर भेजने के लिए पावर हाउस चौक एवं जेल तिराहा में पुलिस बीट और पीए सिस्टम की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को सही मार्ग की जानकारी दी जा रही है, ताकि अनावश्यक भीड़ और यातायात अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके।
-तीन पालियों में पुलिस बल की ड्यूटी
पदयात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। इससे मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
-यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से की अपील
दुर्ग यातायात पुलिस ने पदयात्रियों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने, रात्रि में विशेष सावधानी बरतने और पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, वाहन चालकों से पदयात्रियों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलाने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।
पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित बनाना, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.