Jwala

Express News

जरा हट के

ग्रीन कॉरिडोर से बची जान: गंभीर रूप से घायल युवक को 40 मिनट में रायपुर पहुँचाया

ग्रीन कॉरिडोर से बची जान: गंभीर रूप से घायल युवक को 40 मिनट में रायपुर पहुँचाया

2262402202615172910624022026133538whatsappimage2026-02-24at6.59.02pm.webp

दुर्ग। सिर में गंभीर चोट से घायल एक युवक को जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किया गया। श्री शंकरा हॉस्पिटल, जुनवानी से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर तक एंबुलेंस को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया गया, जिससे मरीज को लगभग 40 मिनट में सुरक्षित रूप से रायपुर पहुँचाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना मिली कि एक युवक को गंभीर अवस्था में श्री शंकरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हालत नाजुक पाते हुए उसे उन्नत उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई तथा आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट किया गया। वायरलेस संचार के माध्यम से एंबुलेंस की सतत मॉनिटरिंग की गई, जिससे उसे बिना किसी अवरोध तेज़ और सुरक्षित मार्ग मिल सका।
समन्वित प्रयासों के चलते एंबुलेंस निर्धारित समय में रायपुर पहुँची, जहाँ मरीज का उपचार जारी है।
इस मानवीय पहल में यातायात थाना प्रभारी सहित ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने त्वरित समन्वय और प्रभावी यातायात प्रबंधन का परिचय दिया।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस को प्राथमिकता दें, मार्ग खाली रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि जीवनरक्षक सेवाएँ समय पर गंतव्य तक पहुँच सकें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.