Jwala

Express News

जरा हट के

अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से पिता की मौत, बेटे का चल रहा था आर.जी. कर में इलाज

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट में फंसने की वजह से एक शख्स की मौत के बाद बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

98320032026084501lift.webp

कोलकाता के RG मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट में फंसने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरूप बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। वह दमदम के रहने वाले थे और अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आए थे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के बेटे के पैर में फ्रैक्चर था और उसकी सर्जरी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई थी। शुक्रवार को अरूप बंद्योपाध्याय ऑपरेशन थिएटर से लौट रहे थे और लिफ्ट के जरिए नीचे जा रहे थे। तभी तड़के करीब 3:00 बजे लिफ्ट अचानक बंद हो गई और उसमें तीन लोग फंस गए। जब काफी देर तक अरूप वापस नहीं लौटे, तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनकी तलाश शुरू की। बाद में उनका शव लिफ्ट के अंदर मिला।

हादसा या लापरवाही?

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मौके पर कोई लिफ्टमैन मौजूद नहीं था, जो आपात स्थिति में मदद कर सके। शुरुआती जांच में इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी यह लिफ्ट खराब हुई थी, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। मृतक की बहन अर्पिता बंद्योपाध्याय ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “हम यहां अपने भतीजे के इलाज के लिए आए थे। हम लगातार चीखते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सरकारी अस्पताल में ऐसा हाल हो सकता है।”

मामले पर शुरू हुई राजनीति

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, तो स्टाफ को लिफ्ट की चाबी ही नहीं मिल रही थी। पुलिस ने इस मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना पर भाजपा नेता तापस चटर्जी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना है कि यह सरकार और अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जहां लोगों की जान बचाई जाती है, वहीं ऐसी लापरवाही से किसी की जान चली जाना बेहद चिंताजनक है। वहीं, स्थानीय विधायक और टीएमसी नेता ने अतिन घोष भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.