आईडीबीआई बैंक द्वारा शासकीय स्कूल को कंप्यूटर, प्रिंटर व आरओ मशीन प्रदान
पाटन। क्षेत्र अंतर्गत गोंडपेंड्री स्थित आईडीबीआई बैंक गोंडपेंड्री शाखा ने अपनी सीएसआर गतिविधि के तहत शासकीय माध्यमिक शाला पाहंदा झा में एक कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर सेट तथा एक आरओ वाटर फिल्टर मशीन प्रदान की। बैंक द्वारा किए गए इस सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रमुख मानस रंजन करण सहित हुसिकेश महतो, तुषार मोहपतारा एवं सुरेश वर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से शिक्षक मुकेश बंछोर, टेकेंद्र ठाकुर, सुरेखा बंछोर, सुशील कुमार ठाकुर एवं विक्रम यादव मौजूद थे।
शाला प्रबंधन समिति से मनीष कश्यप, राजेंद्र यदु, सरिता साहू एवं संतोष धीवर की उपस्थिति में सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने बैंक के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.