सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में लगातार 'मोर गांव, मोर पानी अभियान' चलाया जा रहा है।
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के द्वारा लगातार 'मोर गांव, मोर पानी अभियान' चलाया जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार को जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम देवगांव में अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया है। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गिरते भूजल स्तर को सुधारना और जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है।
वहीं इसके तहत सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को जमीन में समाहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा सके। सोख्ता गड्ढा, एक संतान के नाम है, जिसने ग्रामीणों के दिलों को छू लिया है। इस अनूठी सोच के जरिए हर परिवार अपने बच्चों के नाम पर एक सोख्ता गड्ढा बनाकर भविष्य के लिए जल संरक्षण का संकल्प ले रहा है। देवगांव में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने जल बचाने और संरक्षित करने का संकल्प लिया, जिससे यह अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है।

पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान न सिर्फ वर्तमान जल संकट का समाधान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रहा है। संदेश साफ है कि, 'पानी बचाओ, भविष्य बचाओ' अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पहचान बनता जा रहा है।
ये लोग रहे मौजूद
इस महा अभियान में इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़, अजय पटेल सीईओ बरमकेला, पी एच इ विभाग के अधिकारी, जन प्रतिनिधि डॉ विद्या किशोर चौहान जनपद अध्यक्ष, अजय नायक जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अभिलाषा नायक जिला पंचायत सदस्य और सभी नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.