मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का पीएफ समय पर जमा न करना अपराध है। बाद में जमा करने से नियोक्ता बच नहीं सकता। जानिए कोर्ट ने और क्या कहा।
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की राशि काटती है, लेकिन उसे समय पर जमा नहीं करती, तो यह एक बड़ा अपराध है। बाद में उस राशि को जमा कर देने से यह अपराध खत्म नहीं हो जाता। इस मामले में भोपाल की एक सिक्योरिटी कंपनी के मालिक ने हाईकोर्ट में 34 याचिकाएं दायर की थीं।
नियोक्ता का तर्क खारिज
उसका तर्क था कि उसने लगभग 1.76 करोड़ रुपए की बकाया पीएफ राशि जमा कर दी है, इसलिए उसके खिलाफ निचली अदालत में चल रहे केस को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया। अदालत ने कहा कि अगर केवल बाद में पैसा जमा करने के आधार पर केस खत्म कर दिए जाएं, तो इससे गलत संदेश जाएगा।
यह प्रथम दृष्टया अपराध
हाईकोर्ट ने कहा कंपनियां जानबूझकर कर्मचारियों का पैसा रोकेंगी और जब मामला अदालत में पहुंचेगा, तब पैसा जमा कर बचने की कोशिश करेंगी। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा और कानून के उद्देश्य को कमजोर करेगा। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया अपराध बनता है, क्योंकि कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की राशि काटी, लेकिन उसे संबंधित खाते में जमा नहीं कराया।
यह भरोसे का उल्लंघन
हाईकोर्ट ने कहा यह कर्मचारियों के विश्वास का उल्लंघन है और यह कानूनी रूप से दंडनीय भी है। इस फैसले का सीधा संदेश यह है कि नियोक्ताओं को कर्मचारियों के हितों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या धोखाधड़ी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पीएफ जैसी राशि कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए होती है, इसलिए इसे समय पर जमा करना अनिवार्य है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.