Jwala

Express News

जरा हट के

नगर निगम दुर्ग में आर्थिक अनियमितता पर आयुक्त की सख्ती, दो कर्मचारी निलंबित, आदेश देखें

नगर निगम दुर्ग में आर्थिक अनियमितता पर आयुक्त की सख्ती, दो कर्मचारी निलंबित, आदेश देखें

57006032026151930whatsappimage2026-03-06at8.46.48pm(1).jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में राजस्व वसूली में सामने आई आर्थिक अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों कर्मचारियों पर वार्ड से वसूल की गई राशि को समय पर निगम कोष में जमा नहीं करने का आरोप है।Image after paragraph)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-03 संकेत धर्मकार द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र से वसूली गई 32,336 रुपये की राशि निगम कोष में जमा नहीं करने पर 21 जनवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद केशबुक मिलान के दौरान कुल 2,53,383 रुपये निगम कोष में जमा नहीं किया जाना पाया गया। इस संबंध में 24 फरवरी 2026 को अंतिम चेतावनी पत्र भी जारी किया गया, लेकिन निर्धारित समयावधि तक राशि जमा नहीं की गई।
इस कृत्य को गंभीर कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत आयुक्त द्वारा संकेत धर्मकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जलगृह विभाग निर्धारित किया गया है तथा बिना विभागीय अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
इसी प्रकार सहायक राजस्व निरीक्षक विवेक सालवनकर द्वारा भी अपने प्रभार वार्ड से वसूल की गई 36,586 रुपये की राशि निगम कोष में जमा नहीं करने पर 21 जनवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। केशबुक मिलान के बाद 91,383 रुपये निगम कोष में जमा करने के लिए 24 फरवरी 2026 को अंतिम चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बावजूद निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की गई।
मामले को कदाचार की श्रेणी में मानते हुए आयुक्त ने छत्तीसगढ़ सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत विवेक सालवनकर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग निर्धारित किया गया है तथा बिना विभागीय अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
नगर निगम में सामने आई इस आर्थिक अनियमितता के मामले में आयुक्त की कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.