असम में बड़ा एयरफोर्स हादसा! देश के सबसे ताकतवर सुखोई SU-30MKI फाइटर जेट क्रैश, वायुसेना के 2 पायलटों की हुई दर्दनाक मौत
दिल्ली: Sukhoi Fighter Jet Crash: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force plane crash) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30एमकेआई विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कार्बी आंगलोंग में Su-30MKI विमान दुर्घटनाग्रस्त (Sukhoi-30MKI crash Assam)
Sukhoi Fighter Jet Crash: वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वायु सेना स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। सुखोई-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। वायुसेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।’’ गुवाहाटी में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान का मलबा बृहस्पतिवार देर रात मिला।
हादसे में पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज की हुई मौत (Karbi Anglong fighter jet crash)
Sukhoi Fighter Jet Crash: अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय वायु सेना की खोज और बचाव टीम ने सैन्य और पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों की सहायता से देर रात लगभग एक बजे मलबा खोजा। सुखोई 30 एमकेआई रूसी विमान निर्माता सुखोई द्वारा विकसित दो सीट वाला लंबी दूरी का बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है। अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है। वायुसेना के पास 260 से अधिक सुखोई-30एमकेआई विमान हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले में जून 2024 में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जनवरी 2023 में ग्वालियर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक अन्य सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.