केंद्र ने फोर्टिफाई (FRK) चावल पर रोक लगाई गरीब कल्याण अन्न योजना में भी आपूर्ति नहीं होगी
रायपुर। केंद्र सरकार ने फोर्टिफाई (FRK) चावल पर रोक लगा दी है। केंद्रीय खाद्य विभाग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, खाद्य सचिवों को इसका पत्र भेज दिया है। इसमें कहा कि इसके बाद एफ आर के प्रोसेस के लिए मिलर्स का पंजीयन न किया जाए। केंद्र ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,और अन्य योजनाओं में भी इस चावल की आपूर्ति पर अस्थाई रोक लगा दी है।
यहां बता दें कि कुछ माह पूर्व सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाक़ात में Federation of All India Rice Mill Association ने FRK मिक्सिंग के कारण मिलर्स को हो रही व्यावहारिक परेशानियों से विस्तार से अवगत कराया था।
बैठक में यह भी स्पष्ट रूप से रखा गया कि नए FRK की खरीदी का औचित्य नहीं है, क्योंकि सरकार के पास पहले से पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यदि पुराने स्टॉक में फोर्टिफिकेंट की अवधि समाप्त हो जाती है तो नए स्टॉक की खरीदी से सरकारी धन की अनावश्यक बर्बादी होगी।
उस समय श्री जोशी ने संकेत दिया था कि सरकार इस विषय पर पहले से गंभीर है और आने वाले समय में इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। आज जो निर्णय हुआ है, उसका आशय भी उसी दिशा में एक सकारात्मक बदलाव है।
जो मिलर्स प्रारंभ से इस योजना की व्यावहारिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे, उन्हें इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है। यह आपके राष्ट्रीय एसोसिएशन के सतत प्रयासों और संघर्ष का परिणाम है।
इस निर्णय के लिए पूरे देश के मिलर ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है ।
इस विषय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तरसेम सैनी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं चेयरमैन जी.बी. राव सहित पूरे देश के अन्य प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.