Jwala

Express News

जरा हट के

मड़ियापार में पोरा महोत्सव की बिखरेगी खुशियां, बैल दौड़ होगी आकर्षण का केन्द्र

मड़ियापार में पोरा महोत्सव की बिखरेगी खुशियां, बैल दौड़ होगी आकर्षण का केन्द्र

500070920261442041009693253.jpg

महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य मंत्री व विधायक होंगे शामिल

दुर्ग । छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और किसान जीवन से गहराई से जुड़ा पोरा महोत्सव इस वर्ष ग्राम मड़ियापार में तीन दिवसीय भव्य महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। 8 से 10 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, लोककला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे। ग्राम मड़ियापार में पोरा महोत्सव मनाए जाने की परंपरा पिछले 63 वर्षों से चली आ रही है। महोत्सव में बैल दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। जिसके लिए पंजीयन शुरु हो चुका है। पिछले वर्ष प्रतियोगिता में करीब 76 बैल प्रतिभागी बने थे। महोत्सव को लेकर उत्साह के चलते इस वर्ष बैल दौड़ प्रतियोगिता में बैल की संख्या बढ़ने की संभावना है। महोत्सव के अंतिम दिन 10 सितंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी करेंगे। इसके अलावा तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रदेश व जिले के अन्य जनप्रतिनिधि महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में प्रदेशभर से लोग जुटेंगे। जिसके चलते महोत्सव आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह बातें शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार जिला दुर्ग के संयोजक और छग प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कही। चर्चा के दौरान पोरा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष साहू, सचिव सुदामा निषाद, कुलदीप साहू, चंद्रभान मार्कण्डे, आदित्य साहू के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे। पोरा महोत्सव के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार जिला दुर्ग के संयोजक और छग प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू ने कहा कि ग्राम मड़ियापार में पोरा महोत्सव की अपनी विशिष्ट पहचान है। यहां बैल सजावट प्रतियोगिता के साथ बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहता है। पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्मों के बाद किसान अपने बैलों के साथ पोरा मैदान पहुंचते हैं, जहां बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होता है। श्री साहू ने बताया कि पोरा महोत्सव के प्रथम दिन 8 सितंबर को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ग्राम मड़ियापार के प्रतिभाशाली युवाओं को युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को यह सम्मान गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा करेंगे। मुख्य वक्ता दिलीश्वर द्वारा युवाओं को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पोरा महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक डॉ. सुनील साहू ने बताया कि 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ की गौरव पद्म विभूषण स्व.डॉ. तीजन बाई की स्मृति में मातृ शक्ति एवं ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान ं गांव की उन माताओं और बहनों को दिया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, सेवा, कला, सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे होंगी, जबकि अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार करेंगी। कार्यक्रम में अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुष्यंत हरमुख एवं रिंकी देवांगन अपनी प्रस्तुति देंगे।  

श्री साहू ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन 10 सितंबर को पोरा महोत्सव किसान उत्सव के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता सम्मान समारोह आयोजन किया गया है। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों, जाति-वर्गों एवं समुदायों के प्रमुखों का पोरा मैदान स्थित मुख्य मंच पर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

पोरा महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक डॉ. सुनील साहू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पोरा महोत्सव को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। यहां का पोरा महोत्सव प्रेरणा का कार्य भी कर रहा है, जिसके चलते ग्राम बोरई और रिसाली में भी इस तरह के आयोजन होने लगे है, लेकिन छत्तीसगढ़ संस्कृति से जुड़े पोरा महोत्सव को शासन-प्रशासन द्वारा पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने से संसाधन के अभाव में कार्यक्रम की भव्यता में कही न कही कमी रह जाती है। पोरा महोत्सव अंतर्गत आयोजित बैल दौड़ को राज्य स्तरीय खेल घोषित करने पूर्व में मुख्यमंत्री से मांग की गई थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई पहल सामने नहीं आई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.