स्कूली बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) हेतु विशेष अभियान जारी

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आधार कार्ड के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के डेटा अपडेशन के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (मेन्डेटरी बायोमेट्रिक अपडेट -एमबीयू) अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिले में कुल 23,905 मामले लंबित हैं, जिन्हें समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले चार महीनों से विभिन्न स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक बच्चों का सफलतापूर्वक बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है।
इस अभियान की समग्र प्रगति आकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक जिले में कुल 1,549 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से 52,742 बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 495 नए आधार कार्ड बनाए गए हैं और 7,047 अन्य आधार सुधार (अदर अपडेशन) के कार्य भी संपन्न किए गए हैं। फरवरी माह की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 16 फरवरी 2026 से पुनः शुरू हुए विशेष शिविरों के जरिए अब तक 4,871 बच्चों का एम.बी.यू. और 339 बच्चों का आधार अपडेट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 31 मार्च 2026 तक जिले के कुल 410 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शिविर लगाने की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है, किंतु भविष्य में इस प्रक्रिया के लिए शुल्क निर्धारित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आधार नियमों के अनुसार, प्रत्येक बच्चे को दो बार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक होता है-पहली बार 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर और दूसरी बार 15 वर्ष की आयु होने पर। यह एक सतत प्रक्रिया है जो पहचान की सटीकता बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.