डॉ. दीपेन्द्र सोनी को फार्मेसी में पीएच.डी. की उपाधि, हर्बल शोध में नया आयाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक एवं शोध जगत के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. दीपेन्द्र सोनी, सहायक प्राध्यापक, स्कूल ऑफ फार्मेसी, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई द्वारा फार्मेसी संकाय (Faculty of Pharmacy, Biomedical Engineering and Biotechnology), शाखा–फार्मेसी में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
डॉ. सोनी ने अपना शोधकार्य “एच. आइसोरा की नवीन चिकित्सीय संभावनाओं का अन्वेषण एवं हर्बल नवीन सूत्रीकरण का विकास” विषय पर पूर्ण किया। उनका शोधकार्य कृष्णा विकास फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च संस्थान, नंदनवन, रायपुर की प्राचार्य एवं प्रोफेसर डॉ. चंचल दीप कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
डॉ. दीपेन्द्र सोनी का शोध केंद्र रुंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई रहा, जहाँ उन्होंने औषधीय पौधे H. isora की नवीन चिकित्सीय संभावनाओं की वैज्ञानिक जाँच तथा एक हर्बल नवीन फार्मुलेशन के विकास पर महत्वपूर्ण अनुसंधान किया। यह शोधकार्य हर्बल औषधि विकास एवं फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
डॉ. सोनी रायपुर के लिली चौक निवासी दीनदयाल सोनी एवं श्रीमती शिव कुमारी सोनी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, संस्थान एवं समस्त शैक्षणिक समुदाय में हर्ष का वातावरण है।
विश्वविद्यालय एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और शिक्षकों ने डॉ. दीपेन्द्र सोनी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.