कायस्थ समाज महिला मंडल दुर्ग ने हर्षोल्लास से मनाया तीज मिलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह
दुर्ग। कायस्थ समाज महिला मंडल दुर्ग द्वारा तीज मिलन एवं महिला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिला शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. रंजना श्रीवास्तव एवं डाॅ. नीतू श्रीवास्तव रहीं। तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
45 वर्ष से कम आयु वर्ग की तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती आरती श्रीवास्तव एवं द्वितीय स्थान श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्रीमती शुभ्रा वर्मा तीज क्वीन बनीं, जबकि द्वितीय स्थान श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव ने प्राप्त किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में डाॅ. सरिता श्रीवास्तव ने प्रथम तथा श्रीमती भावना वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पंक्चुअलिटी गेम में श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव प्रथम एवं श्रीमती वत्सला श्रीवास्तव द्वितीय रहीं। वहीं बेस्ट रेट्रो क्वीन का खिताब श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने अपने नाम किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. रुचि सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
महिला शिक्षिकाओं का सम्मान
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रही महिला शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित शिक्षिकाओं में डाॅ. नीतू श्रीवास्तव, डाॅ. अनीता श्रीवास्तव, डाॅ. रंजना श्रीवास्तव, डाॅ. रुचि सक्सेना, डाॅ. मृदुला श्रीवास्तव, डाॅ. दुर्गा श्रीवास्तव, डाॅ. सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, श्रीमती भावना वर्मा, श्रीमती शालिनी आशुतोष श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि आलोक श्रीवास्तव, श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, श्रीमती पद्मा वर्मा, श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव, श्रीमती प्रिया वर्मा, श्रीमती सृति श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, श्रीमती शुभ्रा वर्मा एवं श्रीमती स्नेहा श्रीवास्तव शामिल रहीं।
कायस्थ समाज महिला मंडल दुर्ग ने सभी प्रतियोगिता विजेताओं एवं सम्मानित शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.