Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ से अधिक खेत में लगे पौधे जप्त; कीमत करीब ₹8 करोड़

दुर्ग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ से अधिक खेत में लगे पौधे जप्त; कीमत करीब ₹8 करोड़

65907032026153447whatsappimage2026-03-07at8.16.09pm.jpeg

दुर्ग, 7 मार्च। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर उगाए गए अफीम के पौधे जप्त किए गए हैं। जप्त पौधों की अनुमानित कीमत लगभग ₹8 करोड़ बताई जा रही है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 Image after paragraph

खेत में मक्का के बीच छिपाकर लगाई गई थी अफीम

पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेत में अवैध अफीम की खेती की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि मक्का/भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि खेती को छिपाया जा सके।

 Image after paragraph

संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जप्त किया। इनकी अनुमानित कीमत करीब ₹8 करोड़ आंकी गई है।

राजस्व विभाग ने की भूमि की जांच

मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और भूमि अभिलेखों की जांच की। जांच में ग्राम झेंझरी स्थित खसरा नंबर 309 (80 डिसमिल) और खसरा नंबर 310 (9 एकड़ 92 डिसमिल) सहित कुल 10 एकड़ 72 डिसमिल जमीन दर्ज पाई गई। Image after paragraph

तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

  • विनायक ताम्रकार (58) निवासी तेमरापारा, दुर्ग

  • विकास बिश्नोई (27) निवासी ग्राम मटोडा, जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल मुकाम समोदा दुर्ग

  • मनीष ठाकुर (45)

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि अफीम की खेती के लिए बाहर से लोगों को बुलाकर काम कराया जा रहा था।

 Image after paragraph

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जप्त अफीम के पौधों की न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में दुर्ग पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों के अनुसार यह जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के उत्पादन, परिवहन या व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ेंWhatsApp Logo



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.