होम / दुर्ग - भिलाई / यातायात पुलिस की सख्ती का असर: चालानी कार्रवाई 85% बढ़ी, सड़क दुर्घटना मौतों में 31% कमी
दुर्ग - भिलाई
यातायात पुलिस की सख्ती का असर: चालानी कार्रवाई 85% बढ़ी, सड़क दुर्घटना मौतों में 31% कमी
दुर्ग। सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस की सख्ती का सकारात्मक असर अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। वर्ष 2026 में सघन वाहन जांच और चालानी कार्रवाई बढ़ने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी से 10 मार्च 2025 के बीच सड़क दुर्घटनाओं में कुल 89 लोगों की मौत दर्ज हुई थी, जिसमें जनवरी में 47, फरवरी में 30 और मार्च (10 मार्च तक) में 12 मौतें शामिल थीं। वहीं वर्ष 2026 में इसी अवधि में मौतों की संख्या घटकर 62 रह गई, जिसमें जनवरी में 36, फरवरी में 23 और मार्च (10 मार्च तक) में 3 लोगों की मौत दर्ज की गई। इस तरह सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामलों में लगभग 31 प्रतिशत की कमी आई है।
दूसरी ओर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई में भी बड़ा इजाफा हुआ है। वर्ष 2025 में जनवरी से 10 मार्च तक कुल 14,162 चालान किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में इसी अवधि में 26,234 चालान किए गए हैं। इस प्रकार चालानी कार्रवाई में लगभग 85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत दुर्ग–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, सेंट्रल एवेन्यू मार्ग, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक, पावर हाउस चौक तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से वाहन जांच, हेलमेट चेकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.