Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

863260220260547551005673679.jpg

दुर्ग। थाना छावनी पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश के रीवां से हिरासत में लेकर भिलाई लाया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया सरोज पटेल (43 वर्ष), निवासी प्रगति नगर, कैंप-1, भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पायल पांडे एवं सिद्धमून उर्फ लाल पांडे ने उनके पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर ₹7,00,000 की राशि ले ली और बाद में कोई नियुक्ति नहीं दिलाई।

रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम रवाना की गई और दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

पायल पांडे, निवासी प्रगति नगर, कैंप-1, भिलाई

सिद्धमून उर्फ लाल पांडे, निवासी प्रगति नगर, कैंप-1, भिलाई

जप्त सामग्री

प्रकरण से संबंधित दस्तावेज

नगद राशि संबंधी साक्ष्य दस्तावेज

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नौकरी या सरकारी पद दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर सतर्क रहें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.