Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

गोकुल नगर में डेयरी व्यवसाय के लिए रियायती दर पर भूखण्ड का मौका, 26 मार्च तक करें आवेदन

नगर निगम की पहल: डेयरी व्यवसायियों को गोकुल नगर में भूखण्ड आबंटन का अवसर

832130320260649321005974745.jpg

 डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने निगम का कदम, इच्छुक हितग्राही 26 मार्च तक दें आवेदन,

दुर्ग/13 मार्च/ नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के डेयरी व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने तथा इच्छुक हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव स्थित गोकुल नगर में रिक्त भूखण्डों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

नगर निगम द्वारा इस योजना के तहत निगम सीमा क्षेत्र के भीतर व्यवसाय कर रहे डेयरी व्यवसायियों के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न परिवार मूलक एवं समूह मूलक रोजगार योजनाओं के उन हितग्राहियों को भी अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो डेयरी व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं।

ऐसे इच्छुक आवेदक गोकुल नगर क्षेत्र में रियायती दर पर भूखण्ड आबंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
नगर निगम द्वारा इच्छुक हितग्राहियों से दिनांक 26 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भूखण्ड आबंटन से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी नगर पालिक निगम दुर्ग के कार्यालय बाजार विभाग में कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा बताया गया है कि गोकुल नगर से आगे पोटिया तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिवहन में भी सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने इच्छुक डेयरी व्यवसायियों एवं रोजगार योजनाओं के हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्थित ढंग से डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा सके तथा शहर में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.