Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

होली से पहले दुर्ग पुलिस की सघन कार्रवाई, हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी व 3 अपचारी बालक पकड़े गए

होली से पहले दुर्ग पुलिस की सघन कार्रवाई, हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी व 3 अपचारी बालक पकड़े गए

138160220261453511005464263.jpg

दुर्ग। आगामी होली त्यौहार को देखते हुए जिले में चाकूबाजी एवं धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को भयभीत करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं छावनी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों और 3 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।Image after paragraph

पुलिस को 16 फरवरी 2026 को पृथक-पृथक सूचनाएं मिली थीं कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के धारदार हथियार जप्त किए गए।

Image after paragraph

इस संबंध में अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। वहीं, 3 अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई।

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

डबरापारा, भिलाई-3 (थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र)

मिनीमाता नगर एवं बालाजी नगर, खुर्सीपार क्षेत्र

बैरागी मोहल्ला, छावनी क्षेत्र

गिरफ्तार आरोपी

वासु ठाकुर (18 वर्ष), निवासी डबरापारा भिलाई-3

संदीप (25 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर, खुर्सीपार

अनिल मण्डावी (21 वर्ष), निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार

अजय बैरागी (20 वर्ष), निवासी बैरागी मोहल्ला, छावनी

तथा 3 अपचारी बालक

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है। कार्रवाई में थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं छावनी के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.