Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

उड़नदस्ता दल द्वारा 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

उड़नदस्ता दल द्वारा 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

558270220261414281005704843.jpg

दुर्ग/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 12वीं परीक्षा 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को आयोजित जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन दुग्ध, प्रौद्योगिकी मत्स्य कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 09 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141030 सेजस जेवरा सिरसा, 141078 नंनकट्ठी, 141085 क. धमधा, 141084 बा. धमधा, 141100 बरहापुर, 141088 सेजस पेंड्रावन, 141107 सेजस नंदनी खुदंनी, 141111 गिरहोला, 141091 सेमरिया 141047 शामिल है। डॉ. पुष्पा पुरूषोत्तम जिला नोडल अधिकारी द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141047 बी.एस.पी.क. खुर्सीपार, 142143 सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 04, 141042 भिलाई विद्यालय सेक्टर 02, 141015 शा.उ.मा.वि.मरोदा टैंक भिलाई, 141010 सेजस रिसाली, 141016 रुआबांधा शामिल है। श्री विनोद कुमार शुक्ला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141011 सेजस खुर्शीपार, 142013 निर्मला रानी, 142073 सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड, 141013 कुरूद शामिल है। श्री डी.के. देवांगन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141138 ओदरागहन, 142146 जागृति बटरेल, 141136 सेजस बेलहारी, 141119 सेजस जामगांव आर. शामिल है। श्री अथर्व शर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141097 लिटिया, 141102 चीचा शामिल है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.