होम / दुर्ग - भिलाई / महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण
दुर्ग - भिलाई
महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण
महिला दिवस पर दादा-दादी पार्क में उत्साह: महापौर अलका बाघमार ने महिला दौड़ को दिखाई हरी झंडी,
?️महिला दिवस पर अनोखा आयोजन: महापौर के स्वागत में महिलाओं ने बरसाए फूल
?️स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश: मॉर्निंग वॉक में आई महिलाओं को मिला योगामेट और पौधा
?️महिलाएं हर क्षेत्र में आगे: बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की महापौर की अपील
?महिला दिवस पर दादा-दादी पार्क में लोगो ने किया महापौर का अभिनंदन, 
दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सुबह दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार प्रभारी शशि साहू, देवनारायण चंद्रकार, नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्रकार, लीना दिनेश देवांगन, लीलाधर पाल एवं हर्षिका संभव जैन के साथ प्रातः पार्क पहुँचीं।
उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। महापौर के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान योगा क्लब के सदस्यों ने महापौर का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह को देखते ही बन रहा था।
महापौर अलका बाघमार ने लायनेस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा आयोजित महिला दौड़ कार्यक्रम का लाल फीता काटकर शुभारंभ किया। फीता कटते ही महिलाओं ने उत्साह के साथ दौड़ लगाना शुरू कर दिया और पूरे पार्क में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन गया।
कार्यक्रम के दौरान योग क्लब के सदस्यों सहित मॉर्निंग वॉक के लिए आए 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी की बोतल सेट तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण किया गया,महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम के समापन के बाद महापौर अलका बाघमार राम नगर वार्ड उरला मोर जमीन मोर आवास स्थल भी पहुँचीं, जहां हितग्राहियों को योगामेट, पानी की बोतल तथा पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लीना दिनेश देवांगन, पार्षद साजन जोसफ, रंजीता पाटिल, मनोज सोनी, नीरा खिचरिया,अनिता तिवारी,रत्न माला पलिया, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि घर में छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उन्हें खेल-कूद तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.