Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

निम्बू लाइन में अव्यवस्था पर निगम की सख्ती, प्रभारी शेखर चन्द्राकर पहुँचे नाप-जोख करने

निम्बू लाइन में अव्यवस्था पर निगम की सख्ती, प्रभारी शेखर चन्द्राकर पहुँचे नाप-जोख करने

723170220261422471005487080.jpg

सड़क किनारे पसरा दुकानों की नाप-जोख लाइन के बाहर दुकान लगाई तो जुर्माना और सामान जब्ती तय,

?बाजार क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने विशेष अभियान अधिकारियों का सख्त निर्देश,

दुर्ग//नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुराना सिटी कोतवाली के पीछे स्थित निम्बू लाइन क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से पसरा एवं ठेला लगाकर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

बाजार एवं राजस्व प्रभारी शेखर चन्द्राकर के नेतृत्व में बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, शशिकांत यादव तथा ईश्वर वर्मा की टीम स्वयं मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने टेप के माध्यम से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यवसायियों के लिए निर्धारित स्थान की नाप-जोख कर व्यवस्थित रूप से चिन्हांकन किया।

इस दौरान पसरा दुकानों के लिए निर्धारित जगह के आकार को सुव्यवस्थित एवं सीमित किया गया, ताकि सड़क मार्ग बाधित न हो और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रभारी श्री चन्द्राकर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित लाइन के बाहर दुकान लगाते पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर सामान भी जब्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मार्केट क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। 

ऐसी स्थिति में सड़क किनारे अनियमित रूप से पसरा लगाने से यातायात बाधित होता है और अव्यवस्था की स्थिति बनती है। इसी उद्देश्य से निगम प्रशासन स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहा है, ताकि बाजार क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्था कायम रहे।

नगर निगम प्रशासन ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाएं और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। निगम द्वारा आगे भी नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि बाजार क्षेत्र सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नागरिकों के लिए सुगम बना।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.