Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

अवैध डम्पिंग पर सख्ती, शहर का कचरा निर्धारित एसएलआरएम सेंटरों में ही किया जा रहा प्रबंधन

अवैध डम्पिंग पर सख्ती, शहर का कचरा निर्धारित एसएलआरएम सेंटरों में ही किया जा रहा प्रबंधन

282110320261446311004985621.png

?नगर निगम दुर्ग में कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था, एसएलआरएम सेंटरों में हो रहा वैज्ञानिक निष्पादन

?गीले कचरे से बन रही खाद, सूखा कचरा अधिकृत रिसाइकलर को किया जा रहा विक्रय

? सोनकर बाड़ी में लगी आग पर निगम की त्वरित कार्रवाई, मिट्टी डालकर बुझाई गई

दुर्ग//नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर से एकत्रित किए जा रहे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। शहर से संग्रहित कचरे को निगम अंतर्गत स्थापित 10 एस.एल.आर.एम. सेंटरों में लाकर गीले एवं सूखे कचरे में पृथक किया जाता है तथा उसका उचित निष्पादन किया जा रहा है। 

इन एस.एल.आर.एम. सेंटरों में ट्रॉमिल मशीन, इंसीनरेटर मशीन तथा कम्पोस्ट मशीन स्थापित हैं, जो निरंतर कार्य कर रही हैं। गीले कचरे से खाद का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सूखे कचरे जैसे कागज, कार्डबोर्ड, कांच एवं धातु आदि को अधिकृत रिसाइकलर को विक्रय किया जाता है।

जो अपशिष्ट सामग्री विक्रय 

योग्य नहीं होती है, उसे बेलिंग मशीन के माध्यम से पैक कर शासन द्वारा अधिकृत जे.के. लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, अहिवारा को भेजा जाता है, जहां उसका उपयोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। नगर निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि शहर में कहीं भी बिना अनुमति के कचरे का अवैध डम्पिंग नहीं किया जा रहा है और समस्त कचरे का निष्पादन निर्धारित एसएलआरएम सेंटरों के माध्यम से ही किया जा रहा है।

सोनकर बाड़ी क्षेत्र में आग लगने के संबंध में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेत मालिक द्वारा अपनी फसल की कटाई के बाद बची पराली को एकत्रित कर जलाया गया था, जिससे धुआं फैल गया। नगर निगम दुर्ग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मिट्टी डालकर आग को तत्काल बुझा दिया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.