Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, जुर्माना वसूला

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, जुर्माना वसूला

652110320261443371005940798.jpg

निगम की सख्त कार्रवाई: प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना

?सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ निगम का अभियान तेज, कई दुकानों से सामग्री जब्त

?दुर्ग में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम का शिकंजा, कार्रवाई कर वसूला जुर्माना

?चौक-चौराहों पर निगम की टीम की कार्रवाई, डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी पर लगा जुर्माना

दुर्ग // नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा, शशिकांत सहित निगम की टीम द्वारा शराब भट्ठी आहता, बटालियन तथा कातुलबोर्ड क्षेत्र के आसपास चौक-चौराहों और ठेला दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास एवं झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाए जाने पर निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की।

निगम अमले ने संबंधित दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और झिल्ली पन्नी को जब्त किया गया।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.