Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन का आदर्श – कमल वर्मा

श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन का आदर्श – कमल वर्मा

263230220260930561005588578.jpg

पाटन/ ग्राम रवेली में आयोजित दो दिवसीय संस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन का आदर्श ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि इसी के स्वरूप में हमारा भारतीय समाज विकसित हुआ है। रामचरितमानस में एक आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, भाईचारे का प्रेम, माता-पुत्र का स्नेह तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के कर्तव्यों का सजीव चित्रण किया गया है। यह ग्रंथ हमें सुख, शांति और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि हम सदैव रामराज्य की परिकल्पना करते हैं। रामचरितमानस हमारी सामाजिक बुनियाद की नींव है। हम सभी इसके विभिन्न पात्रों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर विश्व के समक्ष एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आयोजन समिति को लगातार 16 वर्षों से इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती लता ताराचंद वर्मा, अध्यक्ष श्री घांसी राम साहू, श्री रविशंकर वर्मा, श्री जागेश्वर साहू, श्री राजेश वर्मा, श्री विष्णु शर्मा, श्री धर्मेंद्र यादव, श्री रूपेंद्र वर्मा,श्रीमती लता वर्मा, श्रीमती भुनेश्वरी साहू,श्रीमती सुधा वर्मा,श्रीमती रेखा ठाकुर,श्रीमती मोहिनी साहू, श्री रमेश बया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.