होम / दुर्ग - भिलाई / ₹700 लेकर राशन कार्ड नहीं बनाने का आरोप, निगम कर्मचारी निलंबित
दुर्ग - भिलाई
₹700 लेकर राशन कार्ड नहीं बनाने का आरोप, निगम कर्मचारी निलंबित
दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग में पदस्थ भृत्य श्री शनि गोईर को गंभीर शिकायत के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 34 बजरंग नगर कंडरा पारा निवासी श्रीमती सोहागा कंडरा ने शिकायत की थी कि निगम कर्मचारी शनिदेव (शनि गोईर) द्वारा गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाने के नाम पर ₹700 की राशि ली गई, लेकिन राशन कार्ड बनाकर नहीं दिया गया।
शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने 15 जनवरी 2026 को प्रथम कारण बताओ नोटिस तथा 5 फरवरी 2026 को द्वितीय कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों ही नोटिसों का संबंधित कर्मचारी द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
नोटिस का जवाब न देना अनुशासनहीनता एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1996 के नियम 9(1) के तहत कार्रवाई की गई।
आयुक्त द्वारा जारी आदेश में श्री शनि गोईर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस अवधि में उनका मुख्यालय लोककर्म विभाग निर्धारित किया गया है तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
निगम प्रशासन ने संबंधित आदेश की प्रतिलिपि महापौर, विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारी को प्रेषित कर दी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.