होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा 17 मार्च को संभावित, बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा 17 मार्च को संभावित, बजट और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम की सामान्य सभा 17 मार्च को आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में महापौर अलका बाघमार और वित्त विभाग के प्रभारी नरेन्द्र बंजारे द्वारा निगम का बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार भी निगम द्वारा लाभ का बजट प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक बजट में फुटपाथ पर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए नई योजना लाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रावधान किए जा सकते हैं। प्लेसमेंट कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
इसके अलावा शहर में सड़क और नाली निर्माण, जल संरक्षण, वॉटर सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई विकास कार्यों को बजट में प्राथमिकता दी जा सकती है।
सामान्य सभा में पार्षदों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी और शहर के विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.