Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

अर्जुंदा - गुंडरदेही मार्ग पर बदहाल यात्री प्रतीक्षालय

अर्जुंदा - गुंडरदेही मार्ग पर बदहाल यात्री प्रतीक्षालय

7522102202610010357320022026135453whatsappimage2026-02-20at7.23.05pm.webp

चिचलगोंदी में जनपद निधि से बना भवन उपेक्षा का शिकार
अंडा/गुंडरदेही/अर्जुंदा (मोरज देशमुख) ।
ग्राम पंचायत चिचलगोंदी में जनपद विकास निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय आज अपनी बदहाल स्थिति के कारण चर्चा में है। गुंडरदेही-अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर स्थित यह प्रतीक्षालय यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यह अव्यवस्था और उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है।
भवन के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आया है और साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। प्रतीक्षालय के सामने अस्थायी ढांचा और अव्यवस्थित सामग्री होने से यात्रियों को बैठने और खड़े होने में भी परेशानी होती है। रखरखाव के अभाव में यह सार्वजनिक सुविधा केंद्र अपनी मूल उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। गर्मी, बारिश और धूप से बचने के लिए बनाए गए इस प्रतीक्षालय की हालत ऐसी है कि लोग यहां रुकने से भी कतराने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत से मांग की है कि प्रतीक्षालय की साफ-सफाई कर नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, आसपास की झाड़ियों की सफाई कराई जाए और भवन की मरम्मत कर इसे फिर से उपयोगी बनाया जाए। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.