Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

गजेन्द्र यादव ने फाग गीत गाकर जमाया रंग दुर्ग प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व व्यापारी

गजेन्द्र यादव ने फाग गीत गाकर जमाया रंग दुर्ग प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व व्यापारी

506060320261342021005833759.jpg

होली उत्सव में जल संरक्षण का संदेश, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने फाग गीत गाकर जमाया रंग

दुर्ग प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व व्यापारी

Image after paragraph

दुर्ग। होली पर्व पर इंदिरा मार्केट स्थित प्रेस कॉम्पलेक्स में जमकर खुशियां बिखरी। परम्परानुसार यहां दुर्ग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, निगम नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष अशोक राठी, जिलाध्यक्ष अनूप गटागट, समाजसेवी डॉ. मानसी गुलाटी, महेन्दी भाई समनानी, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री नीतू श्रीवास्तव बतौर अतिथि शामिल हुए।

Image after paragraph

 

 

 

Image after paragraph

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने फाग गीत गाकर होली के उत्साह को दुगुना कर दिया। फाग गीत व अन्य होली के गीतों पर मौजूद लोगों ने नाच गाकर अपनी खुशियों का ईजहार किया, वहीं जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं समाज के अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा दुर्ग प्रेस क्लब के पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पहले दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रेस क्लब के गतिविधियों व रचनात्मक कार्यों से अतिथियों को अवगत कराया। तत्पश्चात् सभी अतिथियों द्वारा मौजूद लोगों को होली पर्व की बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए और होली पर्व को प्रेम व सौहार्द्र का पर्व निरुपित किया गया। अतिथियों द्वारा प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए होली पर्व की परम्परा और संस्कृति को चलायमान रखने पत्रकारों को साधुवाद दिया गया। समारोह का संचालन दुर्ग प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष रोमशंकर यादव और आभार व्यक्त संरक्षक  राजेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर दुर्ग प्रेस क्लब के महासचिव देवीलाल साहू, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा,धनेन्द्र सिंह चंदेल, सहसचिव घनश्याम भारद्वाज, सोशल मीडिया एवं महिला विंग प्रभारी वीणा दुबे, कार्यालय सचिव पुरेन्द्र देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य पवन देवांगन,पुनीत कौशिक, महेन्द्र साहू,हेमंत कपूर, ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, गोविंद यदु, रंजन पांडेय, हितेश शर्मा, आकाश राव मदने, कोमल वर्मा, नरेश बनवासी, हमीद खान, सुमीत गुप्ता, दीपक राजपूत, दीपक खडतकर, रिेतेश टिकरिहा, भाजपा नेता विनोद ताम्रकार, मुकेश बेलचंदन, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा, चेम्बर पदाधिकारी बहादुर अली थर्रानी, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडेय के अलावा गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.