होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 13 आबकारी प्रकरण दर्ज
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 13 आबकारी प्रकरण दर्ज
दुर्ग। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध शराब गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, संभावित संवेदनशील क्षेत्रों और संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक जांच की।
जांच के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।


थानावार कार्रवाई इस प्रकार रही –
खुर्सीपार थाना क्षेत्र – 4 प्रकरण
नेवई – 2 प्रकरण
जामुल – 2 प्रकरण
पाटन – 2 प्रकरण
पुलगांव – 1 प्रकरण
रानीतराई – 1 प्रकरण
अण्डा – 1 प्रकरण
पुलिस के इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही, जिसके चलते प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई संभव हो सकी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.