Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

पुलगांव वृद्धाश्रम में सुरक्षित हैं दिव्यांगों के सहायक उपकरण, पात्र हितग्राहियों को मांग अनुसार किया जा रहा वितरण

पुलगांव वृद्धाश्रम में सुरक्षित हैं दिव्यांगों के सहायक उपकरण, पात्र हितग्राहियों को मांग अनुसार किया जा रहा वितरण

130250220260205021005648911.jpg

दुर्ग, / जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा पुलगांव वृद्धाश्रम परिसर में रखे सहायक उपकरणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए वस्तुनिष्ठ जानकारी साझा की गई है। विभाग से प्राप्त विवरण के अनुसार, कार्यालय के पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित इन उपकरणों को सुरक्षा की दृष्टि से वृद्धाश्रम परिसर में व्यवस्थित रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में परिसर में कुल 73 सहायक उपकरण संधारित हैं। इनमें जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से वर्ष 2019-20 में क्रय की गई 190 बैटरी चलित ट्रायसायकल में से 157 का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष 33 नग वितरण हेतु सुरक्षित रखे गए हैं। इसी प्रकार, 150 सामान्य ट्रायसायकल में से 141 वितरित की जा चुकी हैं और केवल 9 नग शेष हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वितरण की प्रक्रिया निरंतर जारी थी, किंतु तत्कालीन कोरोना संकट के कारण कुछ उपकरणों का वितरण समय पर नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2022 में प्राप्त 25 सीपी चेयर में से मांग के अनुसार वितरण किया जा रहा है और शेष 22 चेयर पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में हैं, जिन्हें हितग्राहियों की मांग आने पर तत्काल प्रदान कर दिया जाएगा। जो उपकरण (लगभग 51 नग) तकनीकी रूप से पुराने या मरम्मत योग्य नहीं रह गए हैं, उन्हें वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पश्चात नियमानुसार अपलेखन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग का कहना है कि पात्र हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर उन्हें निरंतर चिन्हित स्थानों पर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.