होम / दुर्ग - भिलाई / राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025: 10307 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए थे 25 परीक्षा केन्द्र
दुर्ग - भिलाई
राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025: 10307 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए थे 25 परीक्षा केन्द्र
कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
- आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के दिये निर्देश

दुर्ग । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025 की परीक्षा रविवार 22 फरवरी को दुर्ग, भिलाई नगर के 25 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। 10307 परीक्षार्थियों के लिए दो पालियों (क्रमशः सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक) में परीक्षा आयोजित की गई।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने उक्त परीक्षा के प्रथम पाली में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0503 उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0504 शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या पीजी कालेज दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0505 सेजेस जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0523 आमदी नगर विद्या निकेतन हायर सेकण्डरी स्कूल हुडको भिलाई और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0525 भिलाई महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 भिलाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्ष को लोक सेवा आयोग के मार्गदर्शी निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर ढंग से परीक्षा संचालित करने निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा कक्ष एवं परीक्षार्थियों की संख्या, प्रकाश, इमरजेंसी लाईट, पेयजल, वाशरूम, परीक्षा कक्ष प्रवेश पूर्व परीक्षार्थियों की चेकिंग, परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र के साथ वीडियोग्राफी आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने केन्द्र को उपलब्ध प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका सीट की भी जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा समाप्ति पश्चात बरते जानी वाले सावधानियां पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने के निर्देश केन्द्राध्यक्ष को दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.