होम / दुर्ग - भिलाई / यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भिलाई में समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित
दुर्ग - भिलाई
यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भिलाई में समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित
भिलाई। यातायात नियमों के कड़ाई से पालन एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 11 जनवरी 2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 भिलाई में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले में संचालित विशेष हेलमेट एवं सीट बेल्ट जांच अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुरगा चौक, रेल चौक, डी.पी.एस. चौक रिसाली, जुनवानी चौक तथा राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग जैसे प्रमुख एवं संवेदनशील यातायात क्षेत्रों में बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की जा रही सतत प्रवर्तन कार्रवाई का विश्लेषण किया गया।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात अनुशासन स्थापित करना तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई एवं नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित जवानों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निष्पक्ष, सतत एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारीगण एवं समस्त प्रवर्तन स्टाफ द्वारा अभियान के सफल संचालन में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील ..
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नियम उल्लंघन की स्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.