Jwala

Express News

जरा हट के

दिल्ली में प्रदूषण के खात्मे के लिए कृत्रिम बारिश होगी:अगस्त-सितंबर में 5 ट्रायल होंगे; महाराष्ट्र में इसके जरिए 18% ज्यादा बारिश कराई जा चुकी

दिल्ली में प्रदूषण के खात्मे के लिए कृत्रिम बारिश होगी:अगस्त-सितंबर में 5 ट्रायल होंगे; महाराष्ट्र में इसके जरिए 18% ज्यादा बारिश कराई जा चुकी

52002072025161601delhi-gurugram-express-way1731811932_1751462185.webp

दिवाली और सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी मंजूरी दी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रायल अगस्त के आखिरी सप्ताह से सितंबर के पहले हफ्ते के बीच किया जाएगा। कुल 5 ट्रायल किए जाएंगे ताकि यह समझा जा सके कि दिवाली और सितंबर के दौरान बढ़ने वाले स्मॉग को कम करने में यह तकनीक कितनी कारगर है। यह ट्रायल IIT कानपुर के सहयोग से किए जाएंगे।

सरकार के मुताबिक, एक बार कृत्रिम बारिश कराने की लागत करीब 66 लाख रुपए होगी, जबकि पूरे ऑपरेशन का खर्च 55 लाख रुपये रहेगा। पूरे ट्रायल पर करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपए का खर्च आएगा। ऐसी ही कृत्रिम बारिश यानी क्लाउड सीडिंग 2017 में महाराष्ट्र के सोलापुर में की गई थी। प्रयोग के बाद सामान्य के मुकाबले 18% ज्यादा बारिश हुई थी।

दिल्ली में प्रदूषण की एक तस्वीर

दिल्ली की ये तस्वीर नवंबर 2024 की है, तब AQI 450 पार रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली की ये तस्वीर नवंबर 2024 की है, तब AQI 450 पार रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के बाहरी इलाकों में ट्रायल होगा ट्रायल दिल्ली के बाहरी इलाकों में किया जाएगा। इसके लिए अलीपुर, बवाना, रोहिणी, बुराड़ी, पावी सड़कपुर और कुंडली बॉर्डर के इलाकों को चुना गया है। क्लाउड सीडिंग 30 अगस्त से 10 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले यह ट्रायल जुलाई में होना था, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के सुझाव पर इसे टाल दिया गया।

दिल्ली की AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच जाती है दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अक्सर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच जाता है। पहले भी कई योजनाएं बनाई गईं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। अब सरकार उम्मीद कर रही है कि कृत्रिम बारिश से राहत मिल सकती है।

देश में प्रदूषण का स्तर बताने वाले सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण अक्टूबर-नवंबर में बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। इसका AQI 494 पार कर गया। CPCB ने इतने AQI को सीवियर+ कैटेगरी में रखा है। इस हवा में सांस लेने वाला स्वस्थ्य व्यक्ति भी बीमार हो सकता है। प्रदूषण बढ़ता देख सुप्रीम कोर्ट ने AQI सुधारने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के स्टेज-4 के सभी प्रतिबंध लागू करने के आदेश दिए थे।

।IIT कानपुर के स्पेशल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल होगा ट्रायल की अनुमति DGCA ने दी है। इसके लिए ।IIT कानपुर का एक स्पेशल एयरक्राफ्ट 'सेसना' इस्तेमाल किया जाएगा, जो पूरी तरह से क्लाउड सीडिंग उपकरण से लैस है। इसमें अनुभवी पायलट उड़ान भरेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.