दुर्ग नगर निगम में फिर मचा बवाल! पार्षद और कर्मचारी आमने-सामने, मारपीट और अभद्रता का दौर, कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी
दुर्ग नगर निगम में फिर मचा बवाल!
पार्षद और कर्मचारी आमने-सामने, मारपीट और अभद्रता का दौर, कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी
दुर्ग। विवादों का गढ़ बनता जा रहा नगर निगम दुर्ग एक बार फिर से बवाल का केंद्र बन गया है। जहां हाल ही में एक पार्षद और जलघर विभाग के इंजीनियर के बीच की तनातनी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि कचहरी वार्ड में बीती रात एक और बड़ा मामला सामने आ गया है।
सूत्रों के अनुसार, प्लेसमेंट कर्मचारी राहुल साहू के साथ कचहरी वार्ड के पार्षद गुलाब वर्मा ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कथित तौर पर उनके साथ हाथापाई भी की। इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। मामला तूल पकड़ते ही कर्मचारी संघ सामने आया और खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, माहौल को बिगड़ते देख वरिष्ठ पार्षदों ने हस्तक्षेप कर मामले को ठंडा करने का प्रयास किया और समझौते की राह तैयार की। कर्मचारी संघ ने इस बार चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगली बार ऐसी घटना हुई तो "सिर्फ समझौता नहीं होगा, कार्रवाई भी होगी!"
अनिल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री, कर्मचारी संघ ने कहा –
“हमारे कर्मचारी राहुल साहू के साथ हुई मारपीट बेहद निंदनीय है। पार्षद के व्यवहार ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। फिलहाल वरिष्ठ पार्षदों के हस्तक्षेप पर एक बार फिर समझौता कर लिया गया है, लेकिन अब भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं सहेगी कर्मचारी संघ।”
राजकुमार जैन, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम दुर्ग का बयान –
“घटना की जानकारी प्राप्त की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कर्मचारी की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
विशेषज्ञों की राय
नगर निगम के हालात पर नजर डालें तो यह सिर्फ एक व्यक्तिगत झगड़ा नहीं, बल्कि राजनीतिक गुटबाजी, कार्य का अत्यधिक दबाव और वार्ड में परिणाम देने की होड़ का नतीजा है। पार्षदों पर जनता और नेताओं का प्रेशर इतना बढ़ गया है कि वे तनावग्रस्त होकर इस तरह के विवादों में पड़ रहे हैं।
इतिहास गवाह है
यह पहली बार नहीं है जब दुर्ग नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच ऐसा बवाल हुआ हो। पूर्व में भी प्लेसमेंट सफाईकर्मियों के साथ मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं, जो अंततः "समझौते" की चादर में ढंक दिए गए।
आप जुड़े रहिए ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज के साथ, हम लाएंगे आपके शहर की हर हलचल सबसे पहले और सबसे तेज़।मो. 9993590905
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.