Jwala

Express News

जरा हट के

इंदिरा मार्केट में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कपड़ा व्यवसायियों के पुनः कब्जा प्रयास को रोका

इंदिरा मार्केट में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कपड़ा व्यवसायियों के पुनः कब्जा प्रयास को रोका

31328062025044137img-20250628-wa0009.jpg

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग का अतिक्रमण विरोधी दस्ता एक बार फिर इंदिरा मार्केट पहुंचा, जहां पहले से हटाए गए कपड़ा व्यवसायियों द्वारा दोबारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इस कार्रवाई में नगर निगम को सहयोग देने भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Image after paragraph

अभियान के प्रभारी परमेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में हटाए गए अतिक्रमणकारियों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह का प्रयास दोहराया गया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Image after paragraph

निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि शहर की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इंदिरा मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित दायरे में रहकर व्यापार करें और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.