आठ दिनों से खाना लेकर थाना पहुंच रहा युवक, खाने में जहर होने की आशंका
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रैसारा गांव का एक युवक बीते आठ दिनों से बैग में खाना लेकर थाने और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। मामला बेहद अजीब है, जहां भोजन को बैग में लेकर भटकते शख्स रामधारी पंडो का आरोप है कि, 28 जनवरी की शाम उसकी मां पड़ोस में एक न्योता भोज में शामिल हुई थी। रामधारी के नहीं पहुंचने पर उसके लिए भोजन को पैक करके दिया गया, लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से उसने भोजन नहीं खाया।
वहीं जब सुबह देखा तो चावल पूरी तरह से लाल हो गया था। इसके बाद मन में डर का मौहाल सा हो गया,और उसमें जहर होने की आशंका हुई, फिर चावल को लेकर रामधारी पंडो चेंद्रा पुलिस चौकी पहुंचा। बीते आठ दिनों से भोजन को लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत कर भोजन की जांच के लिए भटक रहा है। बताया जा रहा है कि, रामधारी पंडो वन विभाग के लिए फायर वाचर का काम करता है। फिलहाल पुलिस जांच कराने की बात कह रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.