दुर्ग नगर निगम में महिलाओं का दबदबा, महापौर के मंत्रिमंडल में बढ़ सकती है संख्या
महापौर अलका बाघमार के मंत्रिमंडल mic की गठन पर लगभग नामों पर सहमति बन चुकी है रंग पंचमी तक …. सूत्र
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज -: by
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की शहरी सरकार में इस बार महिलाओं की भूमिका अहम होने वाली है। महापौर अलका बाघमार के मंत्रिमंडल (MIC) में महिलाओं की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, आरक्षण के चलते कई भाजपा नेताओं व पूर्व पार्षदों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नियों को चुनाव जिताकर नगर निगम तक पहुंचाया है। अब ये नेता अपनी पत्नियों को शहरी सरकार के मंत्रिमंडल में भी जगह दिलाने के प्रयास में हैं।
इस बार दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा के 40 पार्षद जीतकर आए हैं, जो एक मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में संगठन से जुड़े लोग भी महापौर अलका बाघमार के मंत्रिमंडल में जगह पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
महिलाओं को शहरी सरकार में नीतिगत फैसलों में अधिक भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी दुर्ग नगर निगम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है। महापौर अलका बाघमार के नेतृत्व में महिलाओं की संख्या मंत्रिमंडल (MIC) में बढ़ सकती है, जिससे महिलाओं को शहरी सरकार में नीतिगत फैसलों में अधिक भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
ऐसे में देखना होगा कि महापौर का मंत्रिमंडल कैसा आकार लेता है और महिलाओं को इसमें कितनी जगह मिलती है। यह बदलाव नगर निगम में महिला नेतृत्व की प्रभावशीलता को भी परिभाषित करेगा।