Jwala

Express News

जरा हट के

94 मिनट, 30 हजार फीट ऊंचाई... प्लेन के पहिए में छिपकर कैसे भारत आया किशोर ?

Afghani Boy: अफगानिस्तान के काबुल से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के व्हील वेल में छिपकर एक 13 साल का लड़का दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंच गया। उससे पूछताछ कर वापस काबुल भेज दिया गया है।

796270920251557441280x720_2530470-boy-came-from-kabul-to-delhi-in-wheel-well.webp

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक 13-14 साल का लड़का इधर-उधर घूमता नजर आया। पुलिस को उस पर शक हुआ, तो उसे हिरासत में लिया गया। पता चला कि लड़का फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छिपकर दिल्ली पहुंच गया था। पूछताछ करने पर पता चला कि लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। उसे इरान जाना था, लेकिन वो धोखे से इस फ्लाइट में छिपकर दिल्ली आ गया।

जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर को सुबह लगभग 11:10 बजे केएएम एयरलाइंस (KAM Airlines) की फ्लाइट (RQ-4401) दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। यात्री उतर ही रहे थे कि इस दौरान कर्मचारियों ने एक 13-14 साल के लड़के को विमान के आसपास घूमता देखा। कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि ये लड़का अगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। लड़का लैंडिंग गियर वाले हिस्से में छिपकर इरान जाना चाहता था, लेकिन भारत आ गया। जांच के दौरान लैंडिंग गियर वाले हिस्से से एक छोटा लाल रंग का स्पीकर भी मिला।

बच्चे ने पूछताछ में बताया कि वो काबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों के पीछे-पीछे रनवे तक पहुंचा। मौका देखकर विमान में चढ़ा और फिर उड़ान से पहले व्हील वेल में जाकर छिप गया। अधिकारियों ने बताया कि लड़का नाबालिग है, जिसके कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

उससे पूछताछ कर संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया। कुछ घंटों बाद दोपहर को उसे केएएम एयरलाइंस की वापसी फ्लाइट (RQ-4402) से काबुल भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएएम एयरलाइंस की फ्लाइट ने 94 मिनट में काबुल से दिल्ली तक का सफर पूरा किया। फ्लाइट ने सुबह 8:46 बजे उड़ान भरी और 10.20 बजे दिल्ली में लैंडिंग की। ये बेहद हैरानी की बात है कि लड़का लगभग ढाई घंटे तक उड़ते विमान के लैंडिंग गियर वाले हिस्से में बैठा रहा। ऐसे में उसकी मौत भी हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार, व्हील वेल में सफर करना मतलब जिंदगी और मौत से जंग करने के बराबर है। जैसे ही विमान उड़ता है, तो वहां पर ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। तापमान भी लगभग शून्य पहुंच जाता है। जानकारों का कहना है कि पहियों के बीच घुसने पर पहिए की चपेट में आने से भी मौत हो सकती है।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.