Jwala

Express News

जरा हट के

CDS जनरल अनिल चौहान बोले: 1962 में वायुसेना का उपयोग होता तो चीन की बढ़त को रोका जा सकता था

CDS जनरल अनिल चौहान बोले: 1962 में वायुसेना का उपयोग होता तो चीन की बढ़त को रोका जा सकता था

277250920251817271280x720_2530888-cds-anil-chauhan.webp

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने 1962 के भारत-चीन युद्ध को लेकर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, उस समय अगर भारतीय वायुसेना का उपयोग किया गया होता, तो चीनी सेना की बढ़त को काफी हद तक रोक सकते थे।

जनरल चौहान ने यह बात लेफ्टिनेंट जनरल एस. पी. पी. थोराट की आत्मकथा 'Reveille to Retreat' के रिवाइज्ड एडिशन की लॉन्चिंग के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही। कार्यक्रम पुणे में आयोजित किया गया था।

क्यों नहीं हुआ वायुसेना का उपयोग ?

CDS ने बताया कि तत्कालीन नेतृत्व ने वायुसेना के इस्तेमाल को तनाव बढ़ाने वाला कदम माना था, लेकिन अगर एयरफोर्स का सही समय पर इस्तेमाल होता तो भारतीय सेना को तेजी से जवाब देने, रणनीतिक बढ़त लेने और दुश्मन पर दबाव बनाने का मौका मिलता।

लद्दाख और पूर्वोत्तर की स्थिति अलग

जनरल चौहान ने 1962 की फॉरवर्ड पॉलिसी पर बात करते हुए कहा, लद्दाख और पूर्वोत्तर सीमांत क्षेत्र (अरुणाचल प्रदेश) में हमारी नीति एक नहीं हो सकती। लद्दाख में चीन पहले ही कब्जा कर चुका था, लेकिन पूर्वोत्तर में भारत का दावा मजबूत था। उन्होंने दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति को भिन्न बताया।

CDS की भूमिका क्या होती है?

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) से संबंधित मामलों में रक्षा मंत्रालय को रणनीतिक सलाह देता है। हालांकि, तीनों सेनाओं की संचालनात्मक कमान उनके-अपने प्रमुखों के पास ही होती है।
  • CDS, न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी के लिए भी सैन्य सलाहकार की भूमिका निभाते हैं। उन्हें साइबर वॉरफेयर डिविजन, एयरोस्पेस कमांड और कैपिटल एक्विजिशन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
  • CDS का पद पहली बार 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था।

CDS अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा

मोदी सरकार ने जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल आठ महीने के लिए बढ़ाकर 30 मई 2026 तक कर दिया है। पहले उन्हें 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होना था। CDS पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है। सरकार इसे आवश्यकतानुसार बढ़ा सकती है।

जनरल चौहान सितंबर 2022 से CDS और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिटरी अफेयर्स के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत के निधन के नौ महीने बाद यह पद संभाला था।

जनरल चौहान का सैन्य करियर

जनरल चौहान ने 1981 में 11 गोरखा राइफल्स से भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में आंतरिक सुरक्षा अभियानों का व्यापक अनुभव है। वे परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, और सेना मेडल जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.