चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन हादसा: 30 फीट ऊपर से गिरा आर्च, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल
चेन्नई के एनोर स्थित थर्मल पावर स्टेशन में मंगलवार (30 सितंबर) को बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजदूरों पर करीब 30 फीट ऊंचाई से एक आर्च गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही 9 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्टेनली अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कई मजदूरों की हालत नाजुक है और उनका आईसीयू में इलाज जारी है।
चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि इमारत गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और घटना की जांच की जा रही है।
तमिलनाडु विद्युत बोर्ड (TNEB) के सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में कुल 3700 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल असम के रहने वाले थे।
आपातकालीन सेवाओं और बचाव दलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है और राहत कार्य तेजी से जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.