Jwala

Express News

जरा हट के

दुर्ग में 19 सितम्बर को वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई विशेष योजना– बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग स्थल तय

दुर्ग में 19 सितम्बर को वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई विशेष योजना– बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग स्थल तय

7441609202515161635116092025123837whatsappimage2025-09-16at6.07.33pm.webp

दुर्ग। 19 सितम्बर 2025 को दुर्ग जिले में होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग ने विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग योजना तैयार की है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और विभिन्न मार्गों से आने वाली बसों को वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जाएगा।
-बसों की पार्किंग हेतु तय किए गए स्थल ..
ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न जिलों से आने वाले यात्री वाहनों एवं बसों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है ताकि शहर के भीतर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। तय स्थान इस प्रकार हैं –
बालोद, अर्जुंदा, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, राजनांदगांव एवं खैरागढ़ से आने वाली बसें–इन बसों की पार्किंग की व्यवस्था रक्षित केन्द्र दुर्ग में की गई है। वहीं बस नंबरों के दौरान ये जीवन प्लाज़ा के सामने खड़ी होंगी।
रायपुर, राजनांदगांव, धमधा, कवर्धा एवं बेमेतरा से आने वाली बसें– जो धमधा नाका और बायपास मार्ग होते हुए ग्रीन चौक की ओर आती हैं, उनके लिए ग्रीन चौक (बायपास मार्ग) पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पाटन की ओर से आने वाली बसें–इनकी पार्किंग हेतु समृद्धि बाजार के सामने हॉकी मैदान को चयनित किया गया है।
-भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध ..
यातायात पुलिस ने साफ किया है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक अवरोधक लगाए जाएंगे तथा पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी।
-आपातकालीन सेवाओं के लिए ई-रिक्शा व ऑटो ..
इस अवधि में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने हेतु ई-रिक्शा एवं ऑटो की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे आमजन को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
-पुलिस की अपील ..
यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों, वाहन चालकों एवं बस संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग योजना का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षित, सुचारू एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है, और इस दिशा में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे धैर्य और सहयोग के साथ प्रशासन का साथ दें ताकि 19 सितम्बर को होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.