Jwala

Express News

जरा हट के

सड़क सुरक्षा में दिखा असर

ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क सुरक्षा में दिखा असर

7450910202523203168609102025112227whatsappimage2025-10-09at4.51.20pm.webp

दुर्ग। सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “सुरक्षा” के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिसका सकारात्मक असर अब सड़क दुर्घटनाओं में कमी के रूप में दिखाई दे रहा है।
7 अक्टूबर की शाम सैल परिवार चौक, सिविक सेंटर भिलाई के पास यातायात पुलिस की चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक मालवाहक वाहन को लहराते हुए संदिग्ध रूप से चलते देखा गया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें चालक उमाशंकर, निवासी जामुल को ब्रीथ एनालाइज़र टेस्ट में शराब सेवन की स्थिति में पाया गया। इस पर उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव का प्रकरण दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन को जप्त कर न्यायालय प्रेषित किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन “सुरक्षा” के तहत पूरे जिले में रात्रिकालीन जांच अभियान और तेज किया गया है। जिन स्थानों पर ट्रैफिक दबाव और भीड़ अधिक रहती है — जैसे रेल चौक सेक्टर-6, मुर्गा चौक सेक्टर-1, सिविक सेंटर चौक, सिरसा गेट चौक, पुलगांव चौक और कुम्हारी टोल प्लाज़ा — वहां विशेष टीमों द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य यातायात उल्लंघनों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों में यातायात अनुशासन की भावना को मजबूत करना है। पुलिस के निरंतर प्रयासों से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।
आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 के जनवरी से सितम्बर तक जहाँ कुल 30,682 चालान किए गए थे, वहीं वर्ष 2025 की समान अवधि में यह संख्या बढ़कर 58,484 चालान तक पहुँच गई है। इन प्रयासों का असर दुर्घटनाओं के आँकड़ों में भी साफ झलक रहा है — वर्ष 2024 में 264 मौतें दर्ज हुई थीं, जो 2025 में घटकर 235 रह गईं। इसी अवधि में कुल सड़क दुर्घटनाएँ 944 से घटकर 855 और घायलों की संख्या 801 से घटकर 719 रही।
यातायात पुलिस का मानना है कि नागरिकों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से सड़क सुरक्षा में ठोस सुधार संभव है।
-पुलिस की अपील:
शराब पीकर वाहन न चलाएँ, गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
“आपकी सतर्कता ही किसी परिवार की मुस्कान बचा सकती है।”



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.