Jwala

Express News

जरा हट के

जिला पंचायत दुर्ग में सामान्य प्रशासन की स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न

जिला पंचायत दुर्ग में सामान्य प्रशासन की स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न

9120910202523281358009102025130504whatsappimage2025-10-09at6.33.01pm.webp

शिक्षा, सड़क, कृषि, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा
दुर्ग। 
जिला पंचायत दुर्ग में गुरुवार 09 अक्टूबर 2025 को सामान्य प्रशासन की स्थायी समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय, दुर्ग में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे, उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, तथा समिति के सदस्य सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, सुश्री प्रिया साहू, श्रीमती श्रद्धा साहू, श्रीमती कल्पना नारद साहू और जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
शिक्षा विभाग ..
आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्रस्तुत की गई। समिति ने भर्ती प्रक्रिया को 15 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सिलोदा खपरी में गणित शिक्षक की अनुपस्थिति पर चर्चा करते हुए शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत जामगांव (एम) में शिक्षक न होने की स्थिति पर शिक्षक की पदस्थापना हेतु शीघ्र आदेश जारी करने की बात कही गई।
-कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ..
ग्राम पंचायत नवागांव एवं टेमरी में रोड किनारे किए गए वृक्षारोपण की जानकारी दी गई। समिति ने संबंधित विभाग को माली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने वृक्षारोपण एवं नर्सरी कार्यों की विस्तृत जानकारी (स्थान एवं व्यय मद सहित) प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विद्युत विभाग ...
ग्राम पंचायत महमरा में कर्मचारी की कमी पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र पदस्थापना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
समिति ने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
सड़क एवं निर्माण कार्य ...
सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू द्वारा कोडिया-भानपुरी रोड में गड्ढों की शिकायत की गई, जिस पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए।
टेमरी, घुघवा, अचानकपुर एवं बेलौदी में स्पीड ब्रेकर निर्माण एवं पेंटिंग कार्य कराने को कहा गया।
डांडेसरा से ढाबा मार्ग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए।
नवांगांव-करेली रोड (2011-12) की स्वीकृति के बावजूद कुर्दा-नवांगांव मार्ग निर्माण को लेकर कार्रवाई की मांग की गई।
नवागांव-खैरागढ़ रोड की दुर्दशा पर उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
मत्स्य विभाग ..
ग्राम पंचायत मोरेंगा के तालाब में बड़ी हो चुकी मछलियों के निष्कर्षण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए।
मंडी बोर्ड ...
मंडी बोर्ड द्वारा कराए गए कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया एवं टेंडर की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुँच सकेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने अधिकारियों से कहा कि – “सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि योजनाएँ केवल कागज़ों पर नहीं, बल्कि धरातल पर पूरी पारदर्शिता और गति के साथ लागू हों।”
बैठक में पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था, समयबद्ध कार्यान्वयन और ग्रामीण विकास की प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.