Jwala

Express News

जरा हट के

विकसित युवा- विकसित भारत थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रथम रोवर- रेंजर जंबूरी का शुभारंभ

विकसित युवा- विकसित भारत थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रथम रोवर- रेंजर जंबूरी का शुभारंभ

6080601202614574584306012026130242whatsappimage2026-01-06at6.29.36pm.webp

-प्री जंबूरी बुकलेट का हुआ विमोचन
दुर्ग। 
विकसित युवा विकसित भारत थीम पर भारत स्काउट एवं गाइड, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम रोवर–रेंजर जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में जंबूरी से संबंधित उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डिप्टी डिविजनल कमिश्नर रवींद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन डॉ. अजय आर्य (HWB, क्वार्टर मास्टर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग) द्वारा किया गया। संचालन के दौरान डॉ. अजय आर्य ने अपने ओजस्वी व्याख्यान को जोशीली शायरी से सुसज्जित करते हुए कहा- चिंगारी जो दिल में जले, वही मशाल बन जाती है, सेवा की राह पर जो चले, वही इतिहास रच जाती है।” समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रीन वेलकम किया गया तथा स्काउट गाइड परंपरा के अनुरूप स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।

Image after paragraph

मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रोवर–रेंजर जंबूरी युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकसित युवा ही विकसित भारत की नींव होते हैं तथा स्काउट–गाइड आंदोलन युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर वेन्यू डायरेक्टर एवं जिला आयुक्त उमा शंकर मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में इस ऐतिहासिक आयोजन का आयोजन गर्व का विषय है और यह जंबूरी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला सशक्त मंच है।
कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार वर्मा (ASOC–Scout) ने प्रशिक्षण टीम का स्वागत करते हुए उनका परिचय प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण टीम में अजय कुमार यादव, प्रभु शंकर, सोसन लकड़ा, तिजराम चौहान, दानी दास गिरिया, दीपा सर्राफ, संजीव कुमार वर्मा, रविंदर पाल सेहमी, डॉ. अजय आर्य एवं रचना पाल सहित विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए अनुभवी प्रशिक्षक शामिल रहे।

Image after paragraph

सहायक आयुक्त ने छात्र छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि खुद पर विश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए उपायुक्त डिविजनल कमिश्नर श्रीमती पी.बी.एस. उषा, डिप्टी डिविजनल कमिश्नर रवींद्र कुमार, डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर एस. आर. कुजूर, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर श्रीमती ग्लोरिया मिंज एवं उमा शंकर मिश्रा, ASOC (स्काउट) संजीव वर्मा तथा ASOC (गाइड)  रविंद्र पाल सहमी सहित समस्त ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, प्रशिक्षकों, क्वार्टर मास्टर, वेन्यू टीम एवं सहयोगी स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.