सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा, मिलेगी डेढ़ दिन की छुट्टी?
दिल्ली में छठ पूर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार का दावा है कि जिस तरह से दिवाली का त्योहार भव्य तरीके से मनाय जाएगा, उसी भव्यता के साथ छठ पर्व को मनाया जाएगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज प्रेमबाड़ी से लेकर मुनक नहर तक छठ पर्व को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज से पूरी दिल्ली में जितनी भी जगह छठ पर्व मनाया जाता है, हमारे विधायक, पार्षद और सांसद वहां जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे और स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि 27 और 28 अक्टूबर को दिल्ली में छठ पर्व है। दिल्ली में भी इस बार यह पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बताया कि यमुना नदी में हमने 17 बिंदू बनाए हैं, जो खूबसरूत और दिव्य छवि देने वाले हैं। इसके अलावा, शहर के भीतर 1000 से अधिक जगहों पर छठ पूजा मनाई जाएगी, जिसके लिए हमारी मशीनरी पूरी तरह से लगी है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्रमदान के बाद कहा कि यह वही यमुना नदी है, जिसे गंदगी का ढेर बना दिया गया था। हर बार कहा जाता था कि अगले पांच साल हमें दे दीजिए। रेखा गुप्ता ने भी कहा कि पांच साल दीजिए। उनके कार्यकाल के छह महीने और दूसरी सरकार के 25 साल बराबर है। आगे सुनिये उनका पूरा बयान...
दिल्ली कर सकती है यह ऐलान
उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस बार छठ पर्व के लिए दिल्ली की ओर से डेढ़ दिन के अवकाश की घोषणा की जा सकती है। 27 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से दिल्ली के सभी गवर्नमेंट ऑफिस बंद हो जाएंगे। 28 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। ऐसे में कर्मचारियों को डेढ़ दिन का अवकाश मिल जाएगा। इस फैसले को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दिल्ली में 5 लाख से ज्यादा पूर्वांचल लोग हैं, जो कि वोट देने के लिए बिहार जाते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.